जन्मलेख

निःशुल्क जन्म कुण्डली हिन्दी में (2026): लग्न कुण्डली, राशि व पञ्चाङ्ग — बिना ऐप, बिना AI

अपनी जन्म कुण्डली हिन्दी, संस्कृत या अंग्रेज़ी में निःशुल्क बनाएँ: उत्तर, दक्षिण या पूर्व भारतीय लग्न कुण्डली, चन्द्र कुण्डली, जन्म पञ्चाङ्ग, अवकहडा चक्र व ग्रह स्पष्ट। न ऐप डाउनलोड, न पंजीकरण, न AI पाठ।

अद्यतन: 2026-11-01

अपनी निःशुल्क कुण्डली बनाएँ

लग्न व चन्द्र कुण्डली, पंचांग और ग्रह स्पष्ट निःशुल्क। एक मिनट लगता है।

निःशुल्क क्या मिलता है

  • उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय या पूर्व भारतीय शैली में लग्न कुण्डली।
  • चन्द्र कुण्डली।
  • जन्म का पञ्चाङ्ग: तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, संवत्, शाके व पक्ष।
  • अवकहडा चक्र: वर्ण, वश्य, योनि, गण, नाड़ी, नामाक्षर।
  • ग्रह स्पष्ट: हर ग्रह की राशि, अंश, नक्षत्र व भाव; भावेश।

बनाने के लिए पंजीकरण आवश्यक नहीं। बाद में फिर से देखने के लिए ईमेल या मोबाइल नम्बर (OTP) से लॉग इन करें।

क्या चाहिए

जन्म तिथि, यथासम्भव सटीक जन्म समय (अस्पताल का रिकॉर्ड या परिवार का लिखा), और जन्म स्थान। समय-क्षेत्र अपने आप पता चलता है, 1947 से पहले भारत में प्रचलित ऐतिहासिक समय सहित।

हिन्दी, संस्कृत या अंग्रेज़ी

रिपोर्ट की भाषा वेबसाइट की भाषा से अलग चुनें: हिन्दी, संस्कृत या अंग्रेज़ी; देवनागरी या अंग्रेज़ी अंक; और मुद्रित या पण्डित की पत्रिका जैसी हस्तलिखित लिपि शैली।

AI नहीं, हर बार वही परिणाम

कुण्डली गणित से बनती है, चैटबॉट से नहीं लिखी जाती। एक ही जन्म विवरण से सदा बिल्कुल वही कुण्डली बनती है, इसलिए उसे दोबारा बनाने या खरीदने की आवश्यकता नहीं।

पूर्ण पत्रिका कब चाहिए

पूर्ण दृक् पत्रिका (₹199) में भाव फल, अन्तर्दशा फल सहित विंशोत्तरी व योगिनी दशा, उत्तर व दक्षिण दोनों मत से मांगलिक, साढ़ेसाती की तिथियाँ, षोडशवर्ग, अष्टकवर्ग, योग और छपाई योग्य A4 PDF जुड़ते हैं।

मिथिला सौर पत्रिका (₹499) मिथिला पञ्चाङ्गों की सूर्य सिद्धान्त पद्धति से गणित होती है और पारम्परिक हस्तलिखित जन्मपत्रिका जैसी सजी होती है।

अन्त तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

कोड GUIDE10 से किसी भी पूर्ण कुण्डली या मिलान पर 10% छूट पाएँ, 31 दिसंबर 2026 तक मान्य।

कोड लगाएँ और शुरू करें

और मार्गदर्शिकाएँ